लंबे जीवन का बताया राज़
मारिया ने कुछ समय पहले ही अपने लंबे जीवन का राज़ भी बताया। उन्होंने बताया कि ऑर्डर, शांति, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध, प्रकृति के साथ संपर्क, भावनात्मक स्थिरता, कोई चिंता नहीं रखना, कभी पछतावा नहीं करना, ढेर सारी सकारात्मकता और नकारात्मक लोगों से दूर रहना उनके लंबे जीवन के राज़ हैं। इसके साथ ही उन्होंने किस्मत और अच्छे जींस (अनुवांशिक लक्षणों) को भी अपने लंबे जीवन का श्रेय दिया।
यह भी पढ़ें- 12 साल की लड़की मुक्के मारकर तोड़ देती है पेड़, पावर और स्पीड देखकर रह जाएंगे आप हैरान