दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गज़ब का टैलेंट है। अक्सर ही हमें इस तरह का टैलेंट देखने को मिलता है जिससे हैरानी के साथ मन में यह ख्याल भी आता है कि क्या कमाल का टैलेंट है। टैलेंट कई तरह का हो सकता है। इनमें बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट, कराटे जैसे स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। कुछ लोग मानते हैं कि इस तरह के कॉम्बैट स्पोर्ट्स बच्चों के लिए सही नहीं होते। पर एक कहावत है कि टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। ऐसे में कई लोग अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए प्रेरित करते हैं और बच्चें भी कई बार कमाल की परफॉर्मेंस करते हैं। ऐसा ही टैलेंट एक 12 साल की बच्ची में भी है, जिसको देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। यह बच्ची अपने मुक्कों से पेड़ को भी तोड़ देती है।