30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायली सेना के हमले में 4 फिलिस्तीनियों की मौत, 14 घायल

Israel-Hamas War: गाज़ा में एक वाहन पर इज़रायली सेना के हमले में 4 फिलिस्तीनियों ने अपनी जान गंवा दी है!
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Sep 30, 2026

Israeli attack on Gaza vehicle

गाज़ा में वाहन पर इज़रायली सेना का हमला (Photo - Video Screenshot from @RamAbdu)

गाज़ा (Gaza) में इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच युद्ध जारी है। इज़रायली सेना लगातार गाज़ा पर हमले कर रही है, जिनमें सिर्फ हमास के आतंकी ही नहीं, बल्कि निर्दोष फिलिस्तीनी भी मारे जा रहे हैं। इज़रायली सेना ने आज गाज़ा सिटी में एक वाहन को निशाना बनाते हुए उस पर हमला किया। इस हमले में उस वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हमले से इलाके में हाहाकार मच गया!

4 फिलिस्तीनियों की मौत

गाज़ा सिटी में वाहन पर इज़रायली सेना के हमले में 4 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई! गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी!

14 फिलिस्तीनी घायल

इज़रायली हमले में 14 फिलिस्तीनी घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।

इज़रायली सेना ने बढ़ाए हमले

गाज़ा पर इज़रायली सेना ने हमले बढ़ा दिए हैं! पिछले कुछ हफ्तों में इज़रायली सेना ने हमास पर दबाव बढ़ाने के लिए हमले तेज़ कर दिए हैं, जिसकी कीमत निर्दोष नागरिकों को भी चुकानी पड़ रही है। इज़रायली सेना के हमलों में कई निर्दोष फिलिस्तीनी मारे जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

नहीं रुकेंगे इज़रायली हमले

गाज़ा पर इज़रायली हमलों के रुकने की फिलहाल कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) कई मौकों पर कह चुके हैं कि गाज़ा में उनकी सेना की कार्रवाई जारी रहेगी और जब तक हमास का खात्मा न हो जाए, या वो हथियार न डाल दे, तब तक इज़रायली सेना गाज़ा से नहीं हटेगी। हमास ने इज़रायल पर 7 अक्टूबर 2023 को घातक आतंकी हमला किया था, जिसके बाद इज़रायल ने हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। नेतन्याहू का मानना है जब तक हमास सरेंडर न कर दे, तब तक इज़रायल के लिए खतरा खत्म नहीं होगा। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इज़रायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है। अभी तक की सैन्य कार्रवाई में इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है और इसी के अंत के लिए इज़रायली सेना के हमले जारी हैं।