30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई से तेल अवीव जा रही दूसरी फ्लाइट भी लौटी वापस, वजह अभी साफ नहीं

Flydubai Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की दूसरी फ्लाइट FZ1081 भी वापस लौट गई। फ्लाइट के लौटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पहले वाली फ्लाइट के हाईजैक अलर्ट से इसका कोई संबंध होने का संकेत नहीं मिला है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pratiksha Gupta

•

Sep 30, 2026

FlyDubai flight emergency news

FlyDubai flight (फोटो-ANI)

Dubai Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही एक और फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1081 बुधवार को अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही वापस लौट गई। फ्लाइट के वापस लौटने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि इसका संबंध पहले की फ्लाईदुबई फ्लाइट से है, जिसने हाईजैक अलर्ट ट्रिगर किया था।

यात्रियों के लिए दुबई से भेजा गया दूसरा प्लेन

प्लेन में सवार सभी 180 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। फ्लाईदुबई के सीईओ ने इजरायली अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि ताबुक में फंसे यात्रियों को तेल अवीव ले जाने के लिए दुबई से एक अन्य विशेष विमान रवाना किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के कुछ ही देर बाद दुबई से तेल अवीव जाने वाली एक अन्य फ्लाइट FZ1081 को भी बीच रास्ते से वापस दुबई लौटा दिया गया, जिसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

2 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग के आंकड़ों के अनुसार, सऊदी अरब के आसमान में उड़ते समय प्लेन सिर्फ 2 मिनट के अंदर करीब 17,000 फीट नीचे आ गया। 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा बोइंग प्लेन अचानक तेजी से नीचे गिरने लगा। इसी दौरान विमान से पहले सामान्य इमरजेंसी (7700) और फिर कुछ ही सेकंड में हाईजैक का डेंजर सिग्नल (7500) जारी किया गया।

कॉकपिट में चाकूबाजी और सुसाइड अटेम्प्ट का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन के एक पायलट ने कथित तौर पर खुदकुशी करने की नीयत से प्लेन को अचानक तेजी से नीचे की तरफ झुका दिया था। दूसरे पायलट ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो दोनों के बीच कॉकपिट में ही हाथापाई हो गई। जांच एजेंसियों के अनुसार, कॉकपिट के भीतर चाकूबाजी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। विमान में सवार यात्रियों के हवाले से बताया गया कि अचानक केबिन में चीख-पुकार मच गई थी। लोगों को लगा कि या तो विमान क्रैश होने वाला है या उनका अपहरण कर लिया गया है।

फाइटर जेट्स अलर्ट, पीएम नेतन्याहू ने बुलाई बैठक

हाईजैक सिग्नल मिलते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और अपने लड़ाकू विमानों को भी स्टैंडबाय पर रखा। हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कटने के बाद विमान के पायलटों ने इसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई।