हालांकि कि इससे पहले दूतावास ने ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया था तथा उनसे सतर्क रहने का आग्रह किया था। दूतावास द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया था, "ईरान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट का पालन करें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा दी गई सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।"