इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच युद्ध में किसी तरह की राहत नहीं मिल रही। फिलिस्तीनी भी इस युद्ध को रोकने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी है। गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों में इज़रायली हवाई हमले जारी हैं। पिछले कुछ दिन में इज़रायली हमले और घातक हो गए हैं। आज, बुधवार, 21 मई को एक बार फिर इज़रायली सेना ने गाज़ा में हवाई हमले किए।