18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में रिकॉर्डतोड़ टूरिज़्म, शुरुआती 6 महीने में एक करोड़ से भी ज़्यादा लोग पहुंचे जापान घूमने

Tourism In Japan: जापान में बंपर टूरिज़्म देखने को मिल रहा है। साल के शुरुआती 6 महीने में जापान में टूरिस्ट्स का नया रिकॉर्ड बन गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 19 Jul 2024, 12:08 PM IST

Tourists in Japan

Tourists in Japan

दुनियाभर में घूमने-फिरने के शौकीनों की कमी नहीं है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अलग-अलग जगहों पर घूमना काफी पसंद होता है। ये लोग देश-विदेश की यात्राएं करते हैं। दुनिया में घूमने के लिए कई अच्छे देश हैं और इनमें से जापान भी एक है। जापान में घूमने के लिए कई अच्छे शहर हैं, जहाँ देखने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। जापान में हर साल बड़ी संख्या में दूसरे देशों से लोग घूमने आते हैं और इस साल तो शुरुआती 6 महीने में ही जापान में टूरिस्ट्स का नया रिकॉर्ड बन गया है।

जनवरी-जून तक एक करोड़ से भी ज़्यादा लोग पहुंचे जापान घूमने

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार जनवरी-जून तक जापान में एक करोड़ से भी ज़्यादा लोग घूमने के लिए पहुंचे। जापान के नेशनल टूरिज़्म ऑर्गेनाइज़ेशन के अनुसार साल के शुरुआती 6 महीने में कुल 1.778 विदेशी टूरिस्ट्स जापान घूमने के लिए पहुंचे। यह एक नया रिकॉर्ड है।

कोरोना से पहले के आंकड़े भी छूटे पीछे

2024 में जनवरी-जून तक जापान में पहुंचे विदेशी टूरिस्ट्स के आंकड़े कोरोना से पहले के आंकड़े से भी ज़्यादा है। जापान के नेशनल टूरिज़्म ऑर्गेनाइज़ेशन के अनुसार इस साल के पहले 6 महीने में कोरोना से पहले के समय के दौरान जापान जाने वाले विदेशी टूरिस्ट्स की संख्या 10 लाख से भी ज़्यादा रही।


यह भी पढ़ें- तेल अवीव में ड्रोन अटैक के बाद भीषण धमाका, 1 की मौत और कई लोग घायल