11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलीपींस में लैंडस्लाइड ने ली 4 लोगों की जान

Philippines Landslide: फिलीपींस में लैंडस्लाइड का एक और मामला सामने आया है। इस हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Jul 2024, 11:42 AM IST

Landslide in Philippines

Landslide in Philippines

फिलीपींस (Phllippines) में इस साल मूसलाधार बारिश की वजह से अब तक लैंडस्लाइड के कई मामले सामने आ चुके हैं। लैंडस्लाइड के इन मामलों से न सिर्फ माल का, बल्कि जान का भी नुकसान होता है। आज, बुधवार, 24 जुलाई को फिलीपींस में लैंडस्लाइड के एक और मामला सामने आया है। देश में बटांगस प्रांत के एगोन्सिल्लो शहर में आज लोकल समयसानुसार सुबह 6 बजे से पहले अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

4 लोगों की मौत

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 28 वर्षीय गर्भवती महिला, उसका 9 वर्षीय बच्चा और महिला के 13 और 15 वर्षीय भाई-बहन शामिल हैं। चारों की मौत मलबे के नीचे दबने की वजह से हुई। बचावकर्मियों ने चारों के शव मलबे के नीचे से निकाल लिए।

कोई लापता नहीं

बचावकर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लैंडस्लाइड की वजह से कोई लापता नहीं हुआ है। हालांकि मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें- वैन की टक्कर से किसान और 6 साल के बेटे की हुई मौत, पत्नी और दो अन्य बेटे अस्पताल में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग