लॉस एंजिल्स के पैसिफिक पैलिसेड्स इलाके में लगी जंगली आग ने मार्क हैमिल, मैंडी मूर सहित कई हॉलीवुड सितारों को अपने घर खाली करने पर मजबूर कर दिया। इस इलाके में जिन हॉलीवुड सितारों के घर हैं उनमें जुरासिक पार्क के एक्टर क्रिस पैट, कैसिनो के जेम्स वुड्स, मशहूर निदेशक स्टीवन स्पीलबर्ग और अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टॉम हैंक्स शामिल हैं। हैमिल ने मंगलवार रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, आखिरी मिनट में मालिबू को खाली कराया गया...जब हम ( पैसिफिक कोस्ट हाईवे ) के पास पहुंचे तो सड़क के दोनों तरफ आग की दस्तक हो चुकी थी।