आतंकवाद (Terrorism) अब सिर्फ कुछ देशों तक ही सीमित नहीं है। दुनियाभर के कई देशों में आतंकवाद फ़ैल चुका है और एक बड़ी परेशानी भी बन चुका है। अक्सर ही किसी न किसी देश में आतंकी गतिविधियों के मामले भी सामने आते हैं। अफ्रीकी देशों की स्थिति पर ही गौर किया जाए, इन इन देशों में पिछले कुछ सालों में आतंकवाद तेज़ी से बढ़ा है और इन देशों में माली (Mali) भी शामिल है। माली में बढ़ रहा आतंकवाद एक बड़ी समस्या बन गया है। ऐसे में आतंकवाद का सफाया करने के लिए माली की सेना (Military) भी समय-समय पर इसके खिलाफ अभियान चलाती है।