अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक सऊदी अरब (Saudi Arabia) में मरने वाले हज यात्रियों की संभावित संख्या 577 है। राजनयिकों ने कहा कि मक्का (Mecca) के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक, अल-मुआइसेम के मुर्दाघर में कुल संख्या 550 थी, इसलिए आधिकारिक आंकड़ों में मरने वालों की संख्या 550 बताई गई है।