
Sunita Williams
Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स करीब 50 दिनों से अंतरिक्ष में फंसी हैं। यानी उन्हें अंतरिक्ष में फंसे हुए दो महीने होने को आ रहे हैं। जबकि स्पेस स्टेशन (International Space Station) में उनका ठहराव सिर्फ 10 दिनों के लिए था। लेकिन तकनीकी खामियों के चलते वो 50 दिनों अंतरिक्ष में ही फंसी हुई हैं। लेकिन अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है।
दरअसल NASA ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर करीब 50 दिन से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) की धरती पर वापसी की कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने कहा, हम फिलहाल उनकी वापसी की तारीख की घोषणा नहीं कर सकते। हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए कई स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।
स्टिच ने कहा कि अंतरिक्ष यान में आधे अगस्त तक कक्षा में रहने के लिए पर्याप्त ईंधन है। तब तक उन्हें वापस लाने के इंतजाम कर लिए जाएंगे। बता दें कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 14 जून को लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में खराबी के कारण वापसी टालनी पड़ी।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Jul 2024 11:33 am
Published on:
27 Jul 2024 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
