चुनाव में होगी धांधली
बिसारिया ने पाकिस्तान में होने वाले चुनाव के बारे में बड़ा बयान देते हुए कहा कि 8 फरवरी को होने वाले चुनाव में धांधली होना तय है।
क्या है बिसारिया के आरोप की वजह?
बिसारिया, जी पाकिस्तान में कार्यरत रह चुके हैं और पाकिस्तान की राजनीति और स्थिति को समझते भी हैं, ने यह आरोप इसलिए लगाया है क्योंकि बिसारिया का मानना है कि पाकिस्तान के चुनाव में देश की सेना की अहम भूमिका होगी और सेना चुनाव में धांधली को अंजाम देगी।
चुनाव नहीं, चयन की होगी प्रक्रिया
बिसारिया ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में होने वाले चुनाव सिर्फ नाम मात्र के ही चुनाव हैं। बिसारिया के अनुसार यह एक चयन प्रक्रिया है और इसमें उसका चयन किया जाएगा जिसे सेना चाहती है।