करीब 9 दिन जेल में रहने के बाद बुधवार को मारियस को जेल से रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने मारियस पर लगे रेप के आरोप के सिलसिले में उससे पूछताछ के लिए उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि अब उसे रिहा कर दिया गया है। ओस्लो पुलिस ने बताया कि अब सबूतों से छेड़छाड़ का जोखिम नहीं है, इसलिए मारियस को छोड़ा गया।