नई सुविधा आईसीआईसीआई बैंक के एनआरआई ग्राहकों (NRI bank account holders) को यूपीआई भुगतान UPI payment के लिए अपने NRI/NRO खातों के साथ पंजीकृत अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का उपयोग करने की अनुमति देती है। यह परिवर्तन संयुक्त राज्य अमरीका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और सऊदी अरब देशों ओमान व कतर सहित दस देशों में रहने वाले ग्राहकों पर लागू होता है।