5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में नर्स ने दवा की जगह मरीजों को चढ़ाया पानी, 10 की मौत मचा हड़कंप

अमरीका के मेडफोर्ड के एक अस्पताल में नर्स की करतूत की वजह से 10 मरीजों की जान चली गई। नर्स पर आरोप है कि दवा के जगह पानी भर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Jan 2024, 8:34 AM IST

dead_09.jpg

अमरीका के मेडफोर्ड के अस्पताल में एक नर्स ने दवा की बोतलों को पानी की बोतलों से बदल दिया। इन पानी को मरीजों को चढ़ा भी दिया। इससे दस मरीजों की मौत हो गई। इस मामले में एक कर्मचारी पर दवा चुराने का आरोप लगा तो जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मेडफोर्ड के असांते रीजनल मेडिकल सेंटर में एक नर्स ने दर्दनिवारक दवा फेंटानिल इंट्रावेनस ड्रिप गायब कर दिया गया था। इसके स्थान पर नर्स ने बोतलों में दवा की जगह पानी भर दिया। यह पानी मरीजों के लिए खतरनाक था। इसको चढ़ाने के बाद मरीजों की तबीयत बिगडऩे लगी।

नर्स ने पानी से बदल दिए दवाई के बोतल

इस पर दो लोगों ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और कहा कि लापरवाही की वजह से उनके रिश्तेदारों सैमुअल एलीसन (36) और बैरी सैमस्टन (74) की मौत हो गई है। उन्हें फेंटानिल की जगह पर नॉन स्टेराइल वॉटर दे दिया गया था।

10 मरीजों की चली गई जान

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। यह बात सच पाई गई है कि अस्पताल में लापरवाही की वजह से मरीजों की जान गई। हालांकि पुलिस बोतल में दवा की जगह पानी भरने के मामले की पुष्टि कर रही है।

यह भी पढ़ें- Exclusive Interview: अपना स्पेस स्टेशन बनाना अगला लक्ष्य- इसरो चीफ सोमनाथ


कर्मचारियों के व्यवहार को भी जांच रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मरीजों से पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि कौन से कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा नहीं है। इसके अलावा हेल्थकेयर से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि मौत की क्या वजहें हो सकती हैं। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की गई है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: भूकंप की इतनी तीव्रता में बहुत कुछ हो जाएगा तबाह, बचेगा रहेगा प्रभु श्रीराम का मंदिर