भारत को यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE aka United Arab Emirates) ने 3,11,000 टन और अंगोला ने 2,05,000 टन एलएनजी सप्लाई की। कतर (Qatar), जो कभी भारत का सबसे बड़ा एलएनजी सप्लायर था और जिसका हिस्सा लगभग 45% था, अब छठे स्थान पर आ गया। उसने पिछले महीने भारत को सिर्फ 94,000 टन एलएनजी भेजी और उसका हिस्सा घटकर 4.3% रह गया। कतर की सप्लाई में गिरावट मार्च में ईरान द्वारा रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमले के बाद शुरू हुई, जो देश का प्रमुख एलएनजी उत्पादन केंद्र है। इससे कतर में एलएनजी का उत्पादन भी प्रभावित हुआ।