3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने आई ओसामा बिन लादेन की कहानी, मां ने कहा- ब्रेन वॉश से बना आतंकवादी

एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान ओसामा की मां आलिया घानेम ने बताया कि अपने बचपन में ओसामा बहुत शर्मीला हुआ करता था।

2 min read
Google source verification
osama

सामने आई ओसामा बिन लादेन की कहानी, मां ने कहा- ब्रेनवाश से बना आतंकवादी

लाहौर। एक जमाने तक दुनिया में आतंक का पर्याय रहे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन के व्यक्तिगत जीवन के बारे में कई बातें सामने आई हैं। और यह बातें ओसामा के बारे में फैले किसी किस्से या कहानी से नहीं निकली हैं, बल्कि खुद ओसामा की मां ने ये बातें जाहिर की हैं। पहली बार ओसामा के परिवार के कसीस सदस्य ने ओसमा और उसकी करतूतों के बारे में मीडिया से बातचीत की है।

बचपन में बेहद शर्मीला था लादेन

एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान ओसामा की मां आलिया घानेम ने बताया कि अपने बचपन में ओसामा बहुत शर्मीला हुआ करता था। वह दूसरे बच्चों की तरह ही अपनी मां और अपने भाई बहनों से बहुत प्यार करता था। ओसामा पढ़ाई में भी काफी तेज था। ओसामा बिन लादेन के बचपन के बारे में बताते हुए उसकी मां आलिया घानेम ने कहा कि ओसामा के जन्म के कुछ समय बाद ही उन्होंने उसके पिता से तलाक ले लिया था और दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने कहा कि ओसामा उनकी पहली संतान था इसलिए वह उसे अपने सभी बच्चों से ज्यादा मानती थीं।

युनिवर्सिटी की पढाई के दौरान बना कट्टरपंथी

आलिया घानेम ने कहा कि अपनी युवास्था की शुरुआत में ओसामा काफी मिलनसार, दयालु और धर्मभीरु था। बाद में जेद्दा की किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान वह बदल गया। युनिवर्सिटी में ही ओसामा कट्टरपंथी बना। बकौल आलिया घानेम ने बताया, "यूनिवर्सिटी के लोगों ने उसे बदल दिया। वह एकदम अलग आदमी बन गया। वहां वह अब्दुल्ला अजाम नाम के एक शख्स से मिला, जो मुस्लिम ब्रदरहुड का मेंबर था। बाद में अब्दुल्ला ओसामा का धर्मगुरु बन गया।"

ब्रेनवाश से बना आतंकी

ओसामा की मां ने बताया कि ओसामा का खूब ब्रेनवॉश किया गया । उन्होंने कहा कि "मैंने हमेशा ओसामा को ऐसे लोगों से दूर रहने को कहा लेकिन उसने कभी क़ुबूल नहीं किया कि वह क्या कर रहा है।" आलिया ने बताया कि 80 के दशक में रूस के कब्जे के खिलाफ लड़ने अफगानिस्तान पहुंचा। शुरुआती दिनों में वह अफगान की आजादी के लिए कई देशों की सरकरों से मिला।सऊदी अरब की सरकार के संग उसके बहुत अच्छे संबंध थे। लेकिन वक्त बीतने के साथ ही वह कट्टर होता चला गया। और फिर उसका जिहादी रूप सामने आया।

9/11 की वजह से शर्मशार हुआ परिवार

ओसामा की मां ने बताया कि परिवार से ओसामा 1999 में कंधार में मिला था। आलिया घानेम ने कहा कि सौतेले भाइयों को भी 9/11 की कीमत चुकानी पड़ी है। उन्होंने बताया, '9/11 के हमले के 2 दिन बाद हमें पता चल गया कि ओसामा ने ही ये हमले करवाए हैं। हम सबको उसपर शर्म आ रही थी। हमें पता था कि हम सबको इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हमने उसके कर्मों की सजा पाई। दो दशक तक हम घर से बाहर नहीं निकल सके।'