
Asim Munir
पाकिस्तान (Pakistan) की खराब आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। कंगाल हो चुके पाकिस्तान की जनता पिछले काफी समय से परेशान चल रही है। देश की अर्थव्यवस्था पर भी कंगाली की वजह से बुरी मार पड़ी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पाकिस्तान को कर्ज़ों के दम पर गुज़ारा करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले ही दिवालिया होने से बचने के लिए पाकिस्तान ने आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड - IMF) के साथ 3 बिलियन डॉलर्स, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 24 हज़ार करोड़ रूपये हैं, की बेलआउट डील की है। यह एक कर्ज़ ही था। साथ ही पाकिस्तान पर पहले से ही चीन (China) का काफी कर्ज़ है और हाल ही में एक बार फिर पाकिस्तान के चीन से कर्ज़ लेने की चर्चा चल रही है। इसी बीच देश के सेना प्रमुख असीम मुनीर (Asim Munir) ने एक बड़ा बयान दिया है।
'हमें फेंक देना चाहिए भीख का कटोरा'
असीम ने पाकिस्तान के दूसरे देशों से कर्ज़ लेने की आदत पर बात करते हुए कहा है, "हमें दूसरे देशों से कर्ज़ लेने की निर्भरता को खत्म करना होगा। हमारा देश एक प्रतिभाशाली देश है और हमें भीख का कटोरा फेंक देना चाहिए।"
यह भी पढ़ें- इमरान खान पर फिर छाया गिरफ्तारी का संकट, गिरफ्तारी का गैर-जमानती वॉरंट हुआ जारी
देश के संकट से बाहर नहीं निकलने तक सेना नहीं लेगी चैन
असीम ने आगे कहा, "पाकिस्तान के के पास सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। साथ ही देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से जुडी हुई हैं। ऐसे में पाकिस्तान के मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकलने तक सेना चैन से नहीं बैठेगी।"
देश है माँ के समान
असीम ने आगे कहा, "अल्लाह सर्वशक्तिमान है और अल्लाह की मेहरबानी से पाकिस्तान पर सभी आशीर्वाद भी हैं। अल्लाह के आशीर्वादों की वजह से दुनिया की कोई भी ताकत पाकिस्तान की प्रगति के रास्ते में नहीं आ सकती। देश माँ के समान होता है और देश के लोगों के बीच प्यार और सम्मान का रिश्ता होना चाहिए।"
Published on:
25 Jul 2023, 2:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.