29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TTP के 5 आतंकियों का पाकिस्तानी सेना ने किया एनकाउंटर, वीडियो आया सामने

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर टीटीपी के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 आतंकियों को मार गिराया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Sep 29, 2026

Pakistan military

पाकिस्तानी सेना (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी (Tehreek-e-Taliban Pakistan aka TTP) काफी एक्टिव है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की बॉर्डर अफगानिस्तान से लगती है और यह प्रांत पाकिस्तान में आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित है। टीटीपी को अफगान तालिबान से भी समर्थन मिलता है और ऐसे में यह आतंकी संगठन सामान्य नागरिकों, सेना, पुलिस, सरकारी वर्कर्स सभी को निशाना बनाते हैं। खैबर पख्तूनख्वा में आए दिन ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसे में सेना भी टीटीपी के खिलाफ समय-समय पर सैन्य अभियान चलाती है और हाल ही में सेना ने फिर एक ऐसे ही सैन्य अभियान को अंजाम दिया।

TTP के 5 आतंकियों का पाकिस्तानी सेना ने किया एनकाउंटर

पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले के बारा इलाके में टीटीपी आतंकियों के खिलाफ इस खुफिया सैन्य अभियान को अंजाम दिया। सेना ने आतंकियों के ठिकाने पर छापेमारी करते हुए 5 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस - आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations - ISPR) ने भी सेना के इस खुफिया अभियान के सफल होने की जानकारी दी। आतंकियों के एनकाउंटर का वीडियो भी सामने आया है।

आतंकियों के ठिकाने को भी किया तबाह

पाकिस्तानी सेना ने इस खुफिया सैन्य अभियान के दौरान टीटीपी आतंकियों के ठिकाने को भी तबाह कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से कई हथियार, गोला-बारूद भी जब्त किया गया।

सैन्य अभियान रहेगा जारी

आतंकियों को खत्म करने के लिए पाकिस्तानी सेना का सैन्य अभियान जारी रहेगा। पाकिस्तान में आतंकवाद की वजह से स्थिति काफी खराब है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद और आतंकियों को संरक्षण देता आया है, लेकिन अब खुद ही इसके दलदल में फंस चुका है। आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। आतंकवाद की वजह से पाकिस्तान में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। आतंकवाद से पाकिस्तान में आम जनता के साथ ही सुरक्षाबल भी सुरक्षित नहीं हैं। इसी वजह से आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तानी सेना लगातार कार्रवाई करती है। आए दिन ही पाकिस्तानी सेना आतंकियों का एनकाउंटर करती है, जिससे आतंकवाद के खतरे को कम किया जा सके।