Social Media Platforms Ban in Pakistan: पाकिस्तान की सरकार अपने मुल्क में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बंद करने वाली है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स समाज में नफरत फैल रही है इसलिए इन्हें बैन किया जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान ने 4 महीनों तक एक्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए रखा था जिसकी वजह भी पाकिस्तान ने नफरती संदेश का प्रचार बताया था। हालांकि लंबे समय बाद पाकिस्तान ने एक्स (X) पर प्रतिबंध हटा लिया था लेकिन कुछ महीने बाद अब फिर से एक्स (पहले ट्विटर) समेत इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगने वाला है।