आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार का कर्ज (Pakistan Debt) पाकिस्तानी मुद्रा (PKR) 70.36 ट्रिलियन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में ही संघीय कर्ज में PKR 1,448 बिलियन की बढ़ोतरी हुई, जिसमें अकेले अगस्त में PKR 739 बिलियन जुड़े। सितंबर 2023 और अगस्त 2024 के बीच संघीय सरकार का कर्ज PKR 6,392 बिलियन तक बढ़ गया। अगस्त 2024 तक, घरेलू कर्ज PKR 48,339 बिलियन था, जबकि बाहरी कर्ज PKR 22,023 बिलियन था।