रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) के दिन हमला करने को 27 साल का आरोपी नासिर अहमद तौहीदी ने ISIS को भौतिक सहायता देने की साजिश रची और ISIS के नाम पर अमेरिकी धरती पर हिंसक हमला करने के लिए हथियार, गोला-बारूद लिया। अमेरिकी न्याय विभाग ने का कहना है कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने परिवार की संपत्ति को नष्ट करने, अपने परिवार के सदस्यों को विदेशों में बसाने, AK-47 असॉल्ट राइफलें और गोला-बारूद हासिल करने और संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी हमला करने के लिए कदम उठाए हैं।