23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की तारीफ में पाकिस्तान के मंत्री ने बांधे पुल

हाल ही में पाकिस्तान के एक मंत्री ने भारत की तारीफ के पुल बांध दिए हैं। भारत की तारीफ में क्या कहा इस पाकिस्तानी मंत्री ने? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Mohsin Naqvi

Mohsin Naqvi

भारत और पाकिस्तान के बीच किस तरह के संबंध हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पड़ने से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है, पर पाकिस्तान को इससे कई सेक्टर्स में काफी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद पाकिस्तान की सरकार और सरकार में मंत्री समय-समय पर भारत के खिलाफ बयानबाजी करने से पीछे नहीं हटते। पर पाकिस्तान में ऐसे मंत्री भी हैं जो भारत की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ हाल ही में पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने भी किया और भारत की तारीफ के पुल बांध दिए हैं।

भारत करता है व्यापारियों का समर्थन

भारत की तारीफ करते हुए नकवी ने कहा कि भारत की प्रगति में देश के व्यापारियों का भी हाथ है और भारत हमेशा ही अपने व्यापारियों का समर्थन करता है। इससे देश के व्यापारियों को मज़बूती मिलती है जिससे अच्छा व्यापार होता है और देश की प्रगति में मदद मिलती है। नकवी ने भारत की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि भारत में व्यापारियों का सम्मान होता है।

पाकिस्तान में प्रगति करने वाले व्यापारी पर लगता है चोर का ठप्पा

नकवी ने भारत से तुलना करते हुए पाकिस्तान में व्यापारियों की स्थिति पर भी बात की। नकवी ने कहा कि अगर पाकिस्तान में कोई व्यापारी प्रगति करता है, तो उस पर चोर का ठप्पा लगा दिया जाता है। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में व्यापारियों को न तो समर्थन मिलता है और न ही सम्मान और इस वजह से देश के व्यापारी प्रगति नहीं कर पाते।

यह भी पढ़ें- Earthquake: न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 तीव्रता