30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-अमेरिका के साझा बयान पर पाकिस्तान ने कहा- दो देश मिलकर हमें निशाना ना बनाएं

India-US 2+2 dialogue : भारत-अमेरिका ने 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान अपने संयुक्त बयान में पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा था। इस बयान से पाकिस्तान भड़क गया है और इसे अनुचित करार दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 14 Apr 2022, 7:47 AM IST

Pakistan rejects unwarranted reference in Statement issued by India-US

Pakistan rejects unwarranted reference in Statement issued by India-US

भारत-अमेरिका ने 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान पाकिस्तान के आतंकवाद पर संयुक्त बयान दिया था जिससे पाकिस्तान भड़क गया है। पाकिस्तान ने बुधवार भारत-अमेरिका ने 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान को अनुचित करार देते हुए उसे खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए बयान में कहा गया है कि भारत ऐसे बयान देकर कश्मीरियों के खिलाफ अत्याचार को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक लाभ के लिए तीसरे देश को निशाना बनाने और वास्तविक और उभरते आतंकवाद के खतरों से जनता की राय को गुमराह करने के लिए एक द्विपक्षीय सहयोग तंत्र का इस्तेमाल किया गया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत-अमेरिका के संयुक्त बयान में पाकिस्तान के खिलाफ दिए गए बयान दुर्भावनापूर्ण हैं और इसमें विश्वसनीयता की कमी है।"

पाकिस्तान ने आगे कहा, "पाकिस्तान पिछले दो दशकों में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक प्रमुख, सक्रिय, विश्वसनीय और इच्छुक भागीदार बना रहा और इसकी सफलताओं और बलिदानों को अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा अद्वितीय और व्यापक रूप से स्वीकार किया गय है।"

दरअसल, भारत-अमेरिका ने अपने संयुक्त बयान में कहा था कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई ठोस एक्शन ले। भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया था कि "भारत ने किसी भी तरह के आतंकवादी छद्मों और सीमा पार आतंकवाद के किसी भी रूप के उपयोग की कड़ी निंदा की और 26/11 के मुंबई हमले और पठानकोट हमले के पीछे शामिल आतंकियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का आह्वान किया।"

यह भी पढ़े - नवाज शरीफ ईद के बाद लौट रहे पाकिस्तान, PM शहबाज ने दिया डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी करने का आदेश