29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 अफगान नागरिकों की पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में मौत

अफगानिस्तान में स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार 15 अप्रैल की रात अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत पर हवाई हमले किए। हमले में लगभग 30 लोग मारे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Apr 2022, 5:19 PM IST

30 अफगान नागरिकों की पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में मौत

30 अफगान नागरिकों की पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में मौत

काबुल में तालिबान के आने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर रार बढ़ गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि डूरंड लाइन को लेकर तालिबान बहुत दृढ़ है। तो वहीं पाकिस्तानी विमानों ने खोस्त प्रांत के स्पुर्रा जिले के इलाकों को निशाना बनाया। कम से कम 26 पाकिस्तानी विमानों ने खोस्त प्रांत के स्पुरा जिले के मीरपार, मांडेह, शैदी और काई गांवों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान सेना किए गए इस एयरस्ट्राइक में कम से कम 30 अफगान नागरिक मारे जाने की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार, हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए।

खोस्त प्रांत में तालिबान पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता, मुस्तघफ़र गेर्बज़ ने हमले के बारे में 8 शोभ अखबार को इस बात की पुष्टि की। वजीरिस्तान क्षेत्र के एक बड़े जातीय समूह राजा जमशेद ने अखबार को बताया कि हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 30 लोग मारे गए हैं। हालांकि, Gerbz ने कहा कि वह बमबारी में हताहतों की संख्या से अनजान था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलिकॉप्टर को गोली मार दिए जाने के बाद तालिबान और पाकिस्तानी के सैनिक दक्षिण-पश्चिमी अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में डूरंड रेखा पर हाई अलर्ट पर है।

तो वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी है कि उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमले में कई सरकार विरोधी आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार और अफगान विदेश मंत्रालय ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल की रचना सचदेवा को माली में बाइडेन ने किया अपना राजदूत नामित

एक्सपर्ट्स की माने तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद हैं। ऐसे में दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए मसले को सुलझाना चाहिए और विवाद को और आगे नहीं बढ़ने दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: नाश्ते में हो गया था नमक ज्यादा, तो पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या