3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलिस्तीन के युवा गलत राह पर, इस्लामिक जिहाद समर कैम्प में ले रहे हैं हिस्सा

Palestinian Youths Taking A Wrong Way: फिलिस्तीन के युवाओं ने हाल ही में एक ऐसी राह चुनी है, जिसे पूरी तरह से गलत माना जा रहा है। साथ ही बेहद खतरनाक भी। आखिर ऐसी कौनसी राह चुनी है फिलिस्तीनी युवाओं ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Jun 2023, 4:42 PM IST

palestinian_youths_take_part_in_islamic_jihad_summer_camp.jpg

Palestinian youths taking a wrong way

फिलिस्तीन (Palestine) में जीवन किस तरह का है का है, इस बात से सभी वाकिफ हैं। इज़रायल (Israel) से तकरार के चलते फिलिस्तीन में जीवन की परिस्थितियाँ बेहद ही कठिन हैं। छोटी उम्र के बच्चे हो, या फिर बुज़ुर्ग, सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। और अगर ऐसे क्षेत्र में रहते हो जहाँ पर इज़रायल ने कब्ज़ा जमाया हो, तो ज़िंदगी और भी मुश्किल हो जाती है। इज़रायली आर्मी की रेड के डर के साए में ज़िंदगी बितानी पड़ती है और आए-दिन ही मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।


फिलिस्तीन के युवाओं ने चुनी गलत राह

हाल ही में फिलिस्तीन से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन से एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे देखकर हैरानी होती है। फिलिस्तीन में युवा गलत राह पर जा रहे हैं। यह राह है इस्लामिक जिहाद समर कैम्प। हालांकि इसमें फिलिस्तीन के सभी युवा शामिल नहीं हैं।

क्या है इस्लामिक जिहाद समर कैम्प?

फिलिस्तीन में एक्टिव उग्रवादी ग्रुप, जिसका नाम इस्लामिक जिहाद है, ने कुछ समय पहले ही एक गर्मियों की छुट्टियों के दौरान एक कैम्प शुरू किया है। इस कैम्प का नाम इस्लामिक जिहाद समर कैम्प है। यह एक मिलिट्री स्टाइल कैम्प है, जहाँ युवाओं को यूं तो मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाती है, पर सिर्फ नाम के लिए। यह ग्रुप युवाओं को उग्रवादी बनने की ट्रेनिंग देता है।


यह भी पढ़ें- रहने के लिए 2023 में दुनिया में कौनसे शहर हैं सबसे बेहतर? देखें टॉप 10 लिस्ट

क्या है मकसद?

इस्लामिक जिहाद ग्रुप के इस समर कैम्प का मकसद युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आगे के लिए तैयार करना है। इस ग्रुप के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लामिक जिहाद ग्रुप के इस समर कैम्प के ज़रिए युवाओं को कई तरफ से ट्रेनिंग देते हुए मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है। साथ ही जिहाद को आगे बढ़ाना भी।

खतरनाक है यह ग्रुप और इसका समर कैम्प

फिलिस्तीन के युवाओं को भड़काकर इस्लामिक जिहाद ग्रुप जिहाद के नाम पर नफरत को बढ़ाना चाहता है। ऐसे में यह ग्रुप और इसका समर कैम्प काफी खतरनाक है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से पहले किन-किन भारतीय प्रधानमंत्रियों को दिया जा चुका है अमरीकी स्टेट डिनर? जानिए डिटेल्स