आज इस दौर में हर देश और आइलैंड अपने हिसाब से चलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा आइलैंड है जिस पर दो देशों का अधिकार है और दोनों ही इस आइलैंड पर शासन करते हैं। हम बात कर रहे है एक ऐसे आइलैंड की जो फ्रांस (France) और स्पेन (Spain) के बीच में है और इस पर दोनों देशों का ही अधिकार है। इस आइलैंड का नाम द्वीप फीजैंट आइलैंड (Pheasant Island) है। यह आइलैंड स्पेन और फ्रांस को अलग करने वाली नदी बिदासो के बीचोंबीच है।