रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान हादसे में प्लेन में बैठे सभी 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं बाहर दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेटे ने मीडिया को बताया कि विमान के मालिक और पायलट लुईज़ क्लाउडियो गैलेज़ी और उनके परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई।