नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) में एक भीषण हादसा हो गया। आज, बुधवार, 24 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौर्य एयरलाइन्स का यह प्लेन यात्रियों से भरा हुआ था और पोखरा (Pokhara) जा रहा था। पर टेकऑफ के दौरान ही विमान हादसे का शिकार हो गया और एयरपोर्ट पर ही क्रैश हो गया। यह हादसा लोकल समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुआ।