22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुतिन की आलोचना करने वाले रूसी कलाकार की बेरहमी से हत्या, पोलैंड ने उठाया एक और बड़ा कदम

पोलैंड में पुतिन विरोधी रूसी कलाकार रॉबर्ट कुजोवकोव की हत्या मामले में दूसरा संदिग्ध भी गिरफ्तार हो गया है। जॉर्जियाई युवक को 3 महीने की हिरासत में भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 22 Oct 2026, 6:50 PM IST

vladimir putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो - एएनआई)

पोलैंड में कुछ ही दिनों पहले रूसी रष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोध में बोलने वाले रूसी कलाकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। पोलैंड के खुफिया प्रमुख टॉमाज सिमोनियाक ने बताया कि इस मामले के दूसरे संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि जून में बिआला पोडलास्का शहर में रॉबर्ट कुजोवकोव उर्फ सेम्योन स्क्रेपेत्स्की को पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वे रूसी सरकार और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खुलकर आलोचना करते थे। हत्या से कुछ दिन पहले ही उन्होंने बर्लिन में विरोध प्रदर्शन भी किया था।

तीन महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोलिश सुरक्षा एजेंसियां शुरू से ही इस मामले को गंभीर मान रही हैं। अब सिमोनियाक ने एक्स पर लिखा कि 22 साल का एक जॉर्जियाई युवक भी इस हत्या में मदद करने के शक में पकड़ा गया है। कोर्ट ने उसे तीन महीने की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस मामले में पहले भी एक 36 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास जॉर्जियाई पासपोर्ट था। दोनों संदिग्ध जॉर्जियाई मूल के बताए जा रहे हैं।

बर्लिन वाले विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ी थी सुरक्षा की चिंता

रॉबर्ट कुजोवकोव पुतिन की नीतियों पर वे खुलकर बोलते थे। बर्लिन वाले विरोध प्रदर्शन के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में पोलैंड में उनकी हत्या हो गई। कई लोगों का मानना है कि उनकी आवाज को दबाने के लिए यह हमला हुआ।

पोलिश अधिकारियों ने अभी तक किसी विदेशी सरकार का नाम नहीं लिया है, लेकिन दोनों संदिग्धों के जॉर्जियाई होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या की योजना कैसे बनी और पीछे कौन था।

जांच की मौजूदा स्थिति

सिमोनियाक के अनुसार, दूसरा आरोपी पूरी तरह से सहयोगी के रूप में सामने आया है। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पहला आरोपी भी अभी जांच के घेरे में है। इस बीच, पोलैंड की सरकार ने कहा है कि जांच पूरी पारदर्शिता से चल रही है और दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।