पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 8 फरवरी को चुनाव हो जाने के बाद अब तक चुनाव आयोग ने जीते हुए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। इसके चलते नेशनल असेंबली का सेशन भी नहीं बुलाया जा रहा है। वहीं, सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के तीन नेशनल असेंबली के उम्मीदवारों की जीत की अधिसूचना को निरस्त कर दिया। पीठ ने पीएमएल-एन के उम्मीदवार तारिक फजल चौधरी, अंजुम अकील और राजा खुर्रम नवाज के खिलाफ यह आदेश जारी किया है। इनकी जीत को कोर्ट में चुनौती दी गई थी।