आधिकारिक जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी 2017 में 35 लाख थी, जो 2023 में बढ़ कर 38 लाख हो गई है। इस तरह किसी मुस्लिम देश में रहने वाली अल्पसंख्यकों की यह सबसे बड़ी आबादी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने साातवीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए थे, जिसके मुताबिक देश की कुल आबादी 2023 में 240,458,089 हो गई है। इससे पता चलता है कि कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 2017 में 96.47 प्रतिशत से थोड़ी कम होकर 2023 में 96.35 फीसदी हो गई है, जबकि सभी प्रमुख धार्मिक अल्पसंख्यकों की आबादी पिछले छह सालों में बढ़ गई है। हालांकि, कुल जनसंख्या के फीसदी में उनकी हिस्सेदारी एक मिलीजुली तस्वीर पेश करती है।