
Population of Pakistan
Population: पाकिस्तान में सन 2017 में हिन्दुओं की जनसंख्या 35 लाख थी जो 2023 में बढ़ कर 38 लाख हो गई है जबकि मुस्लिमों की जनसंख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (PBS) ने 7वीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए हैं। इसके अनुसार मुल्क की कुल आबादी 24 करोड़ हो गई है। इसमें पिछले 5 बरसों में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर में कमी देखी गई है, वहीं हिन्दू अल्पसंख्यकों की आबादी में मामूली इजाफा हुआ है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी 2017 में 35 लाख थी, जो 2023 में बढ़ कर 38 लाख हो गई है। इस तरह किसी मुस्लिम देश में रहने वाली अल्पसंख्यकों की यह सबसे बड़ी आबादी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने साातवीं जनसंख्या और आवास जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए थे, जिसके मुताबिक देश की कुल आबादी 2023 में 240,458,089 हो गई है। इससे पता चलता है कि कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 2017 में 96.47 प्रतिशत से थोड़ी कम होकर 2023 में 96.35 फीसदी हो गई है, जबकि सभी प्रमुख धार्मिक अल्पसंख्यकों की आबादी पिछले छह सालों में बढ़ गई है। हालांकि, कुल जनसंख्या के फीसदी में उनकी हिस्सेदारी एक मिलीजुली तस्वीर पेश करती है।
दुनिया में हिन्दुओं की आबादी : एक नजर।
हिन्दुओं की आबादी 2017 में 3.5 मिलियन से बढ़ कर 2023 में 3.8 मिलियन हो गई, लेकिन कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी 1.73 से घट कर 1.61 प्रतिशत हो गई, जिससे पता चला कि दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों में तेज दर से वृद्धि हुई है। ईसाइयों की आबादी भी 2.6 मिलियन से बढ़ कर 3.3 मिलियन हो गई, कुल जनसंख्या में उनकी हिस्सेदारी भी 1.27 से बढ़ कर 1.37 फीसदी हो गई है। अहमदियों की वास्तविक जनसंख्या के साथ-साथ कुल जनसंख्या में उनकी हिस्सेदारी में भी गिरावट देखी गई है। उनके समुदाय का आकार 2017 में 191,737 (0.09 प्रतिशत) से 29,053 कम होकर 162,684 (0.07 प्रतिशत) हो गया है। वहीं सिक्ख समुदाय की आबादी 15,998 और पारसी समुदाय की 2,348 थी।
आंकड़ों से पता चलता है कि देश की जनसंख्या 2.55 फीसदी की वृद्धि दर से 2017 में 207.68 मिलियन से बढ़ कर 2023 में 241.49 मिलियन हो गई है. इस दर से, आंकड़ों से पता चला कि पाकिस्तान की जनसंख्या 2050 तक दोगुनी होने की उम्मीद है। जनसंख्या विभाजन के अनुसार, पाकिस्तान में पुरुषों की कुल आबादी 124.32 मिलियन थी, जबकि महिलाओं की संख्या 117.15 मिलियन थी, लिंग अनुपात 1.06 था और ट्रांसजेंडर की आबादी 20,331 बताई गई है।
आंकड़ों से पता चला कि 2023 में कुल आबादी का 67 प्रतिशत 30 साल से कम उम्र की थी, और 80 फीसदी 40 वर्ष से कम उम्र की थी। वहीं 67 साल या उससे ज़याद उम्र वालों की तादाद कुल जनसंख्या का सिर्फ 3.55 फीसदी है। जबकि सन 2017 में, कुल आबादी का 66.12 प्रतिशत विवाहित हैं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 64.79 था। जानकारी के अनुसार तलाकशुदा जनसंख्या का प्रतिशत 2017 में 0.42 प्रतिशत से घट कर 2023 में 0.35 फीसदी रह गया है। आंकड़ों से यह भी पता चला कि ग्रामीण और शहरी आबादी की वृद्धि में बहुत अंतर है। पहले की जनसंख्या 1.88 फीसदी और बाद की 3.67 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
Updated on:
20 Jul 2024 12:31 pm
Published on:
20 Jul 2024 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
