8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में 50 लाख लोगों ने किया फ़र्ज़ी मतदान, खुद डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में 30 से 50 लाख लोगों ने बिना दस्तावेज के वोट डाले और इनमें से अधिकतर अप्रवासी थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 25 Jan 2017, 12:27 PM IST

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि देश में राष्ट्रपति चुनाव में लाखों लोगों ने फर्जी वोट दिए थे। राष्ट्रपति के मीडिया प्रवक्ता शॉन स्पाइसर ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि फर्जी वोट पडऩे का उनका दावा अध्ययन और सबूतों पर आधारित है।

हालांकि उन्होंने इस मामले में कोई साक्ष्य पेश नहीं किए। फर्जी वोटों को लेकर राष्ट्रपति का इशारा अप्रवासियों की तरफ था।

प्रवक्ता के बयान से पहले ट्रंप ने कांग्रेस नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में 30 से 50 लाख लोगों ने बिना दस्तावेज के वोट डाले और इनमें से अधिकतर अप्रवासी थे।

हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने ट्रंप के दोवों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कोई सबूत नहीं मिले है जिससे यह साबित होता हो कि चुनावों में फर्जी वोटों का इस्तेमाल किया गया।