अमेरिका (United States Of America) के कैलिफोर्निया (California) राज्य के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) शहर में लगी आग अभी भी शांत नहीं हुई है। आग की वजह से एलए (LA) धधक रहा है। इस आग के चलते शहर में जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। इस विनाशकारी आग के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका बनी हुई है। लॉस एंजेलिस में करीब 40,600 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र को आग की वजह से नुकसान पहुंचा है। 12,000 से ज़्यादा घर और इमारतें इस आग में जलकर खाक हो चुके हैं। इस आग के कारण कई सेलेब्स के घर भी जल गए हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स लॉस एंजेलिस में लगी इस विनाशकारी आग को लेकर दुःख जाहिर कर रहे हैं। इन सेलेब्स में प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) का नाम भी शामिल है।