Global Warming: संयुक्त राष्ट्र का वार्षिक जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप-29 इस बार उस देश अजरबैजान में शुरू हो रहा है, जहां दुनिया का पहला तेल कुआं खोदा गया था। सोमवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन (UN Climate Summit 2024) में 198 देशों के प्रतिनिधि राजधानी बाकू (Baku) में दो सप्ताह तक इस विषय पर मंथन करेंगे कि कैसे दुनिया का तापमान बढ़ने से रोका जाए। बाकू में आयोजित यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जबकि अमेरिका में वह डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) आगामी जनवरी में सत्ता संभालने जा रहे हैं, जो कि एक बार फिर पेरिस एग्रीमेंट समझौते से (Paris Climate Agreement) बाहर होने का वादा कर सत्ता में लौटे हैं। दूसरी ओर, विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेतावनी दी है कि साल 2024 अब तक का सबसे गर्म महीना होने जा रहा है। COP-29 का मुख्य एजेंडा जलवायु परिवर्तन (Climate Change) को रोकने और उसके अनुकूल कदम उठाने के लिए अमीर देशों से गरीब-विकासशील देशों को मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी को रखा गया है।