De Niro criticizes Trump: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में से एक, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की जहां चमक-धमक और रेड कार्पेट पर सितारों की झिलमिलाहट से शुरुआत हुई, वहीं हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ( Robert De Niro Cannes 2025) ने अपने भाषण से माहौल को राजनीतिक रंग दे दिया। डी नीरो (81 )के करीबी मित्र लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (De Niro Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित फिल्म टैरिफ ( Donald Trump film tariff ) की कड़ी आलोचना की। डी नीरो ने अपने भाषण में कहा, "रचनात्मकता की कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन ट्रंप (De Niro criticizes Trump) उस पर टैरिफ ज़रूर लगा सकते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने कला, मानविकी और शिक्षा के लिए फंडिंग में कटौती की है।