22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / RuPay Card Payments की हुई मालदीव में शुरुआत, पीएम मोदी और मुइज्जू बने पहली ट्रांजैक्शन के गवाह

RuPay Card Payments की हुई मालदीव में शुरुआत, पीएम मोदी और मुइज्जू बने पहली ट्रांजैक्शन के गवाह

RuPay Card Payments Now In Maldives: भारत के रुपे कार्ड पेमेंट्स की अब मालदीव में भी शुरुआत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Oct 2024, 5:04 PM IST

RuPay card payments introduced in Maldives

RuPay card payments introduced in Maldives

भारत (India) और मालदीव (Maldives) के बीच इस साल की शुरुआत में हुआ विवाद किसी से नहीं छिपा। हालांकि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) को अपनी इस गलती का एहसास भी हो चुका है और वह भारत से माफी भी मांग चुके हैं। इस समय मुइज्जू अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद (Sajidha Mohamed) के साथ भारत के 4 दिवसीय दौरे पर आए हैं। वह भारत से संबंधों में न सिर्फ सुधार चाहते हैं, बल्कि मज़बूती के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद (Mohamed Saeed) ने मई में दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती के लिए भारतीय RuPay सर्विस को मालदीव में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। हालांकि सईद ने इस बारे में कुछ नहीं बताया था कि यह सर्विस मालदीव में कब लॉन्च होगी। लेकिन अब वो इंतज़ार भी खत्म हो गया है, क्योंकि आज मालदीव में इसकी शुरुआत हो गई है।

RuPay Card Payments की हुई मालदीव में शुरुआत

रुपे कार्ड पेमेंट्स (RuPay Card Payments) सर्विस की आज सोमवार, 7 अक्टूबर को मालदीव में शुरुआत हो गई है। पैसों के ट्रांजैक्शन के लिए भारत में RuPay सर्विस एक बेहद ही काम की सर्विस है। पिछले कुछ समय में इस सर्विस को दूसरे कई देशों में भी लॉन्च किया गया, क्योंकि उन देशों ने भी इस भारतीय सर्विस की अहमियत को पहचाना है और आज मालदीव में भी इस सर्विस को लॉन्च कर दिया गया है। मालदीव के एक स्टोर पर एक व्यक्ति ने कुछ सामान खरीदा और पेमेंट के लिए अपने RuPay कार्ड का इस्तेमाल किया।

पीएम मोदी और मुइज्जू बने पहली ट्रांजैक्शन के गवाह

मालदीव में रुपे कार्ड पेमेंट्स की हुई इस पहली ट्रांजैक्शन के गवाह भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भी बने। दोनों ने भारत से ही इस नज़ारे को लाइव देखा और ताली भी बजाई। मालदीव में रुपे कार्ड पेमेंट्स की पहली ट्रांजैक्शन और इसे देखते हुए पीएम मोदी और मुइज्जू के वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।



यह भी पढ़ें- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा – “गाज़ा और लेबनान में तत्काल हो सीज़फायर”, युद्ध खत्म करने की उठाई मांग