scriptRussia capital Moscow suffers some damage from drone attack | रुस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन अटैक, कई बिल्डिंग्स को पहुंचा नुकसान | Patrika News

रुस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन अटैक, कई बिल्डिंग्स को पहुंचा नुकसान

locationजयपुरPublished: May 30, 2023 12:38:10 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Drone Attack In Moscow: रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इतने लंबे समय से इस युद्ध के चलने के बावजूद यूक्रेनी आर्मी अभी भी रुसी आर्मी के सामने डटी हुई है और धीरे-धीरे आक्रामक प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है। इसी बीच आज रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन अटैक का मामला देखने को मिला।

drone_attack_in_moscow.jpg
Drone attack in Moscow

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। इस हमले से यूक्रेन में अब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। यूक्रेनी आर्मी अभी भी इस युद्ध में रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके है। कुछ समय पहले यूक्रेन की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि उनकी आर्मी जल्द ही आक्रामक रणनीति के साथ इस युद्ध में आगे बढ़ेगी। गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने से अब तक यूक्रेनी आर्मी रक्षात्मक रणनीति के साथ इस युद्ध को लड़ रही है। पर पिछले कुछ समय में ऐसे कुछ मामले देखने को मिले हैं जिनसे लगता है कि अब यूक्रेनी आर्मी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.