3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस ने किया सीरिया के इदलिब में हवाई हमला, 13 लोगों की मौत और दर्जनों घायल

Russian Air Strikes On Syria: रूस ने हाल ही में सीरिया में हवाई हमला किया है। इस हवाई हमले में अब तक करीब 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Jun 2023, 12:45 PM IST

russian_air_strikes_on_syria.jpg

Russian air strikes on Syria

रूस (Russia) ने सीरिया (Syria) पर इस साल का अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रविवार को रूस ने सीरिया के नॉर्थवेस्टर्न इदलिब (Idlib) प्रांत के जिस्र अल-शुघुर (Jisr al-Shughur) शहर में हवाई हमला किया। यह शहर सीरिया के उन इलाकों में से है जहाँ उग्रवादियों का कब्ज़ा है। रविवार को रूस का जिस्र अल-शुघुर शहर पर किया गया हवाई हमला इस साल का ही नहीं, बल्कि सीरिया के नॉर्थवेस्टर्न क्षेत्र में किया गया अब तक का सबसे घातक हमला था।


अब तक करीब 13 लोगों की मौत

रूस के जिस्र अल-शुघुर शहर में किए गए हवाई हमले में अब तक करीब 13 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस हवाई हमले में दर्जनों लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोकल एजेंसी के अनुसार इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि इस हमले में मरने वालों को संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि घायल होने वाले लोगों में कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं।


यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन के पास नए रुसी दूतावास को नहीं मिलेगा ग्रीन सिग्नल, हाईकोर्ट ने ठुकराई रूस की अर्जी

फल और सब्जी मार्केट को बनाया निशाना

रुसी हवाई हमले का टारगेट शहर का एक फल और सब्जी मार्केट था, जहाँ भीड़ मौजूद थी। इस वजह से हमले का असर भी ज़्यादा रहा।

ईद से पहले छाया मातम

सीरिया एक मुस्लिम बाहुल्य देश है और कुछ ही दिन में दुनियाभर के मुस्लिम ईद अल-अधा का त्यौहार मनाने वाले हैं। ऐसे में जहाँ दुनियाभर के मुस्लिम ईद अल-अधा की तैयारियों में जुटे हुए हैं और जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं, वहीं सीरिया के इदलिब प्रांत के जिस्र अल-शुघुर शहर में रूस के हवाई हमले से अब तक 13 लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने से मातम का माहौल छा गया है।

यह भी पढ़ें- भारत ने रूस से खरीदा S-400 डिफेंस सिस्टम, फिर भी अमरीका ने नहीं की कोई कार्रवाई, जानिए क्यों बदला अमरीकी रुख