16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फिर की दिल खोलकर भारत की तारीफ, कहा – “दोनों देशों के संबंध होंगे और मज़बूत”

Putin Praises India Again: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jan 27, 2025

Indian PM Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin

Indian PM Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin

भारत (India) और रूस (Russia) के मज़बूत संबंध किसी से छिपे नहीं हैं। सोवियत संघ के समय से ही दोनों देशों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं, और ये संबंध सोवियत संघ के रूस बनने के बाद भी बने रहे। तब से अब तक दोनों देशों के संबंधों में और मज़बूती आई है। यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ युद्ध के दौरान भी भारत ने रूस की खिलाफत नहीं की और उससे तेल खरीदना भी जारी रखा, जिससे दोनों देशों के संबंध और भी बेहतर हुए। भारत और रूस के संबंधों के साथ ही भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। पुतिन अक्सर ही भारत और पीएम मोदी की तारीफ भी करते हैं और अब एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति ने ऐसा ही किया है।

दिल खोलकर की भारत की तारीफ

पुतिन ने एक बार फिर दिल खोलकर भारत की तारीफ की है। पुतिन ने भारत के गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामना संदेश भेजा। इस संदेश में पुतिन ने कहा, "75 साल पहले भारत का संविधान अस्तित्व में आया था और इसने देश के लोकतांत्रिक विकास की नींव रखी। तभी से आपके देश ने सामाजिक आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में कमाल की सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं, भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान दिया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है।"

यह भी पढ़ें- एलपीजी टैंकर में भीषण धमाका, पाकिस्तान में हुई 6 लोगों की मौत और 31 घायल

दोनों देशों के संबंध होंगे और मज़बूत

पुतिन ने अपने संदेश में दोनों देशों के मज़बूत संबंधों का भी ज़िक्र किया। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने इस बात की भी उम्मीद जताई कि दोनों देशों के संबंध समय के साथ और मज़बूत होंगे।


यह भी पढ़ें- Jio Coin Vs. Bitcoin: जियो कॉइन हो सकता है भारत का बिटकॉइन को जवाब!

पुतिन जल्द आ सकते हैं भारत

जानकारी के अनुसार पुतिन आने वाले समय में भारत दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि वह कब भारत आएंगे, इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह दौरा जल्द ही हो सकता है।

यह भी पढ़ें- दुनिया की ऐसी जगह जहाँ गुरुत्वाकर्षण नहीं करता काम! कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठते हैं लोग