29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूसी सैनिक और उसकी पत्नी की हुई पहचान, सैनिक ने मांगी थी अपनी पत्नी से यूक्रेनी महिला के साथ रेप करने की इजाजत

यूक्रेनी सिक्योरिटी सर्विस ने एक ऑडियो जारी किया। दावा किया गया कि इस फोन कॉल के जरिए एक रूसी सैनिक अपनी पत्नी से यूक्रेनी महिला का रेप की इजाजत मांग रहा था। जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Apr 2022, 5:54 PM IST

रूसी सैनिक और उसकी पत्नी की हुई पहचान, सैनिक ने मांगी थी अपनी पत्नी से यूक्रेनी महिला के साथ रेप करने की इजाजत

रूसी सैनिक और उसकी पत्नी की हुई पहचान, सैनिक ने मांगी थी अपनी पत्नी से यूक्रेनी महिला के साथ रेप करने की इजाजत

यूक्रेन में रूसी सेना के हमले के बाद से कई महिलाओं के साथ बलात्कार की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमे दावा किया जा रहा है कि रूसी सैनिक यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार कर रहे हैं। इन आरोपों के बीच यूक्रेनी सीसिक्योरिटी सर्विस ने एक रूसी सैनिक के फोन कॉल को रिकॉर्ड कर बड़ा दावा किया है। यूक्रेनी सिक्योरिटी सर्विस ने एक ऑडियो जारी किया। दावा किया गया कि इस फोन कॉल के जरिए एक रूसी सैनिक अपनी पत्नी से यूक्रेनी महिला का रेप की इजाजत मांग रहा था। जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। अब इन दोनों की पहचान भी कर ली गई है।

इस ऑडियो के सत्यता की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। इस फोन कॉल को मंगलवार को यूक्रेनी सीक्रेट सर्विस ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किया था। एजेंसी ने टेलीग्राम पर 30 सेकंड के ऑडियो के साथ लिखा कि रूसी हमलावरों की पत्नियां अपने पतियों से यूक्रेन की महिलाओं का बलात्कार करने की डिमांड कर रही हैं।

यूक्रेनी सिक्योरिटी सर्विस ने देश के खेरसॉन इलाके का एक कॉल इंटरसेप्ट किया था। इसमें एक महिला, एक पुरुष को यूक्रेनी महिलाओं से रेप करने की इजाजत देते सुनी जा सकती थी। महिला ने तब हंसते हुए कहा था- हां, मैं इसकी इजाजत देती हूं।

अमेरिकी सरकार के फंड से चलने वाली एजेंसी Radio Free Europe/Radio Liberty ने दावा किया है कि इसमें पुरुष की आवाज 27 साल के रोमन बायकोव्स्की की है। महिला की आवाज उसकी पत्नी ओल्गा बायकोव्स्की की है। Radio Free Europe/Radio Liberty ने रोमन ब्यकोवस्की की एक तस्वीर को भी शेयर किया है। इस तस्वीर को रोमन के एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। यह दोस्त 2016 में उसके साथ रूसी सेना की एक ही डिवीजन में तैनात था।

यूक्रेन के सिक्योरिटी सर्विस में अपने सोर्स जरिए फोन पर बातचीत कर रहे दोनों लोगों का फोन नंबर निकाल। वे लोग फोन नंबर के जरिए रोमन और उसकी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: नाश्ते में हो गया था नमक ज्यादा, तो पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या

जांचकर्ताओं ने दावा किया कि रोमन व्यकोवस्की रूसी सेना की 108वीं गार्ड्स एयबोर्न असॉल्ट रेजिमेंट का एक सैनिक है। वह क्रीमिया में रूसी सेना के हमलावर दस्ते में शामिल था। हालांकि रोमन ने इस ऑडियो क्लिप में अपनी आवाज होने से साफ इनकार किया है। उसने दावा किया कि वह खेसरान में तैनात है और यह आवाज उसकी नहीं है।

यह भी पढ़ें: 30 अफगान नागरिकों की पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में मौत