वीडियो में रीमा ( Reema) ने रोते हुए कहा कि सीमा हैदर ने बच्चों के साथ भारत जा कर बहुत गलत किया और हम चाहते हैं कि बच्चे पाकिस्तान लौट आएं। रीमा ने कहा कि जिस तरह से सीमा बदन की नुमाइश करती है और लोगों के सामने नाचती है। वो सब देखकर शर्म आती है, उसने अपनी लिहाज शर्म बिल्कुल ही बेच खाई है। इतना ही नहीं, सीमा जिस तरह के आरोप गुलाम और पाकिस्तान के दूसरे लोगों पर लगा रही है, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। सीमा कभी कहती है कि गुलाम ने उसको तलाक दे दिया था तो कभी गुलाम पर मारपीट का आरोप लगाती है। मैं जानती हूं कि गुलाम भाई ने कभी ऐसा नहीं किया। इसकी गवाह मैं हूं।