6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 92 लोगों की मौत, कई इमारतें ढहीं

इंडोनेशिया के आचेह क्षेत्र में बुधवार सुबह आए भूकंप के कारण 92 लोगों की मौत हो गई और 78 घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 7 Dec 2016, 2:13 PM IST

उत्तरी इंडोनेशिया के बंदा आचे प्रांत में बुधवार सुबह आए जबरदस्त भूकंप की वजह से कई इमारतें धराशायी हो गईं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है।


भूकंप की वजह वहां दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से निकल बाहर खुले में सुरक्षित स्थान पर आ गए। इस भूकंप में 92 लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि धराशायी हुई इमारतों के मलबे में कुछ अन्य लोग हो सकते हैं।

आचे प्रांत में साल 2004 में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी वजह से सूनामी की लहरें भी उठी थीं।

स्थानीय समयानुसार सुबह 5.03 बजे रयूल्यूट से 10 किलोमीटर उत्तर में यह भूकंप आया। हालांकि इसके बाद सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 में हिन्द महासागर में आई सुनामी से पूरी तरह तबाह हुए लगभग पूरे एचे प्रांत में भूकंप को महसूस किया गया।

सिगली कस्बे में लोगों में अफरातफरी मच गई और वे अपने घरों को छोड़कर समुद्र से दूर इलाकों में शरण लेने पहुंच गए।