अमेरिका (United States of America) में गोलीबारी की घटनाएं बेहद ही सामान्य है। गन वॉयलेंस नाम की इस बीमारी ने अमेरिका को जकड़ रखा है और इसमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। अक्सर ही अमेरिका में कहीं न कहीं, गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। हर साल कई लोग अमेरिका में गन वॉयलेंस का शिकार बन जाते हैं। अब देश में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। यह घटना मैरीलैंड (Maryland) राज्य की ऐनी अरुंडेल काउंटी (Anne Arundel County) में मंगलवार की शाम को एक बास्केटबॉल (Basketball) गेम के दौरान हुई।