4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, पाकिस्तान में 13 सैनिकों की मौत

Suicide Attack On Pakistan Army: पाकिस्तान में आज सेना के काफिले पर दिल दहला देने वाला आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 13 पाकिस्तानी सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Jun 2025, 3:22 PM IST

रायगढ़ कलेक्टर कोर्ट में AC का स्वीच ऑन करते ही हुआ धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी...(PHOTO-PATRIKA)

रायगढ़ कलेक्टर कोर्ट में AC का स्वीच ऑन करते ही हुआ धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी...(PHOTO-PATRIKA)

पाकिस्तान (Pakistan) के लिए आतंकवाद (Terrorism) अब एक गंभीर समस्या बन चुका है। लंबे समय तक आतंकवाद को फलने-फूलने में मदद करने वाला पाकिस्तान अब खुद भी आतंकवाद की गिरफ्त में फंस चुका है। आए दिन ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं और इससे आम जनता ही नहीं, सेना और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। आज, शनिवार, 28 जून को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के नॉर्थ वजीरिस्तान (North Waziristan) जिले में सेना पर आत्मघाती हमले का मामला सामने आया है।

सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में आज सेना के काफिले पर एक आत्मघाती हमला हुआ है। एक आतंकी, बम से लदी गाड़ी लेकर सेना के काफिले में जा घुसा जिससे भीषण धमाका हुआ।


13 सैनिकों की मौत

इस आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 13 सैनिक मारे गए। धमका इतना जोर का था कि सभी 13 सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आसमान से बरसी मौत, बारिश से 22 लोगों की हुई मौत


29 लोग घायल

इस आत्मघाती हमले में 29 लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें 10 सैनिक और 19 आम नागरिक हैं। घायल सैनिकों को सैन्य अस्पताल में, तो अन्य घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


आसपास के घरों को भी पहुंचा नुकसान

इस आत्मघाती हमले में धमाके की वजह से आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। दो घरों की छत तो पूरी तरह से ढह गई। इसी वजह से 6 बच्चे उसके नीचे दबकर घायल हो गए।


किस आतंकी संगठन पर शक?

सेना के काफिले पर आज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में हुए आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि इस मामले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान - टीटीपी (Tehrik-i-Taliban Pakistan TTP) पर शक है, क्योंकि टीटीपी अक्सर ही खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना और पुलिस को निशाना बनाता है।


यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा ने मचाई धूम, भारत समेत इन देशों की सड़कों पर धड़ल्ले से चलता है