अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह 75 से ज़्यादा ऐसे देश, जिन्होंने ट्रंप के लगाए टैरिफ का विरोध नहीं किया और न ही कोई पलटवार किया, को 90 दिन के लिए टैरिफ से राहत देंगे। ट्रंप ने इस पर 90 दिन के लिए रोक लगा दी है और साथ ही इन देशों पर सिर्फ 10% का रेसिप्रोकल टैरिफ ही लागू होगा। ट्रंप का यह फैसला तत्काल रूप से प्रभाव में आ गया है। हालांकि ट्रंप ने चीन (China) को कोई राहत नहीं दी है और उस पर टैरिफ को बढाकर 125% कर दिया है।