दुनियाभर के कई देशों में इस समय भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तबाही मची हुई है। अमेरिका (United States Of America) का टेक्सास (Texas) राज्य इस समय बाढ़ से जूझ रहा है। टेक्सास हिल कंट्री इस बाढ़ की वजह से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुई है। 4 से 6 जुलाई तक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से ग्वाडालूप नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया । तेज़ बारिश के बाद तूफान से बाढ़ आ गई, जिससे स्थिति काफी खराब हो गई। इस बाढ़ की वजह से केर काउंटी, केंडल काउंटी, कोमल काउंटी, हेस काउंटी, ग्वाडालूप काउंटी, ब्लैंको काउंटी और गिलेस्पी काउंटी काफी प्रभावित हुई है। वहीं केरविल, कम्फर्ट, इनग्राम, हंट, बोर्ने, न्यू ब्रौनफेल्स और सैन मार्कोस जैसे शहरों में भी बाढ़ से हाल बेहाल है। इस बाढ़ को अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ में से एक बताया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी इस मामले पर चिंता जताई है।