पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में 26 निर्दोष लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के संबंध काफी बिगड़ गए। पाकिस्तान से बदला लेने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) लॉन्च किया। भारत में इस सैन्य कार्रवाई में एयरस्ट्राइक्स करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। पाकिस्तानी सेना ने भी भारत से बदला लेने के लिए कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस के आगे वो हमले फेल हो गए। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर फिर हमला किया और कई लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया। भारत की कार्रवाई में 160 से ज़्यादा लोग मारे गए, जिनमें 100 से ज़्याद आतंकी भी थे। इस दौरान दोनों देशों में तनाव बहुत बढ़ गया, जो अभी भी कम नहीं हुआ है। इसी बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बड़ी बात कही है।